अधिकारियों के लिए साइबर सुरक्षित पर 30वें बैच का कार्यक्रम सम्पन्न
03-Sep-2022 08:20 PM 6589
नयी दिल्ली, 03 सितंबर (संवाददाता) साइबर अपराधों के अधिकारियों को जागरूक, शिक्षित और सक्षम बनाने के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ई-शासन प्रभाग (एनईजीडी) ने केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों, पुलिस और सुरक्षा बलों की तकनीकी शाखाओं के अधिकारियों के एक बैच के लिए डिजिटल सूचनाओं की सुरक्षा के बारे में एक विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को एनईजीडी के अध्यक्ष एवं मुख्य अधिशासी अभिषेक सिंह और आईआईपीए के महानिदेशक एस एन त्रिपाठी ने संबोधित किया। साइबर हमलों में बढ़ोतरी के इस वर्तमान परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए श्री त्रिपाठी ने सीआईएसओ अधिकारियों नए तरीके से और भविष्य के लिए सोचने के साथ ही अपने संगठनों के लिए साइबर सुरक्षा प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^