अहमदाबाद मण्डल से गुजरने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनें बहाल
02-Aug-2022 06:23 PM 5651
अहमदाबाद, 02 अगस्त (AGENCY) यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मण्डल से चलने/गुजरने वाली 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 12959/12960 बांद्रा–भुज–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट: ट्रेन संख्या 12959 बांद्रा–भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 16.45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 00.15 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 09:40 बजे भुज पहुचेंगी। यह ट्रेन 13 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी। ट्रेन संख्या 12960 भुज–बांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक सोमवार को भुज से 17:35 बजे प्रस्थान कर रात्री 03:10 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेंगी। यह ट्रेन 08.08.2022 से अगली सूचना तक चलेंगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, डीसा, भीलड़ी, दियोदर, राधानपुर, अदेसर, सामाख्याली, भचाऊ और गांधीधाम स्टेशनो पर रुकेंगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 12965/12966 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट: ट्रेन संख्या 12965 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा से 16.45 बजे प्रस्थान कर रात्री 00.15 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 08:20 बजे गांधीधाम पहुचेंगी। यह ट्रेन 11 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी। ट्रेन संख्या 12966 गांधीधाम – बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से 19:05 बजे प्रस्थान कर रात्री 03:10 बजे अहमदाबाद पहुचेंगी और अगले दिन 11:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुचेंगी। यह ट्रेन 12 अगस्त से अगली सूचना तक चलेंगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, सूरत, वडोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, डीसा, भीलड़ी, दियोदर, राधानपुर, अदेसर, सामाख्याली और भचाऊ स्टेशनों पर रुकेंगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^