अखिलेश ने संविधान दिवस पर दी शुभकामनाएं
26-Nov-2022 10:43 PM 8988
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘संविधान दिवस‘ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि देश की संविधान सभा ने आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था और व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लिया था। श्री यादव ने कहा कि आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। संवैधानिक संस्थाएं लगातार कमजोर होती जा रही है। व्यक्ति की स्वतंत्रता का अपहरण हो रहा है। पंथनिरपेक्षता का संकल्प दिन प्रति दिन क्षीण होता जा रहा है। यह भारत के संविधान की उद्देशिका को भूलने का प्रयास तो नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^