अक्टूबर में रत्न-आभूषण निर्यात में लगभग दस प्रतिशत वृद्धि से उत्साहित निर्यातक
15-Nov-2024 07:38 PM 3397
मुंबई, 15 नवंबर (संवाददाता) भारत से रत्न और आभूषण निर्यात में अक्टूबर 2024 में पिछले वर्ष इसी माह की तुलना में डॉलर के हिसाब से 9.18 प्रतिशत (रुपये के हिसाब से 10.23 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गयी। इससे निर्यातकों का हौसला बढ़ा है। इस बार अक्टूबर में चुनौतीपूर्ण वैश्विक बाजार रत्न आभूषण क्षेत्र का सकल निर्यात का कुल सकल निर्यात 299.80 करोड़ डॉलर (25,194.41 करोड़ रुपये) रहा जो अक्टूबर 2023 में 274.61 करोड़ डालर (22,857.16 करोड़ रुपये) था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हीरे, सोने के आभूषण (सादे और जड़े हुए) और पॉलिश किए गए लैब-ग्रोन हीरे के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^