अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ 5771 तीर्थ यात्रियों का दूसरा जत्था
30-Jun-2022 06:34 PM 2871
जम्मू 30 जून (AGENCY) जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर यात्री निवास से 5771 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा के दर्शन के लिए गुरुवार को रवाना हुआ।एक अधिकारी ने बताया कि कुल 5771 तीर्थ यात्रियों में 4382 पुरुष, 1156 महिलाएं, 38 बच्चे, 189 साधु तथा छह किन्नर शामिल है। ये सभी लोग 231 वाहनों में पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि कुल 231 वाहनों में 127 बसें और 104 हल्के वाहन शामिल हुए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को आधार शिविर से रवाना किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^