अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा की विजय होगी - शर्मा
23-Jun-2024 09:02 PM 8335
छिंदवाड़ा, 23 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज दावा करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की विजय होगी। श्री शर्मा ने अमरवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों पर विजय हासिल की है। लोकसभा चुनाव के दौरान अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को 15 हजार मतों की बढ़त मिली थी। अब उपचुनाव में पार्टी 51 हजार से अधिक मतों से जीतेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राही ही पार्टी काे जिताएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^