साय का दिल्ली दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण
24-Jun-2024 06:51 PM 8331
रायपुर 24 जून (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं जाे कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकता है। बताया जाता है कि श्री साय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने उन्हें रायपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्होंने रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^