अमेरिका में विमान दुर्घटना, दो लोगों की मौत
20-Jun-2024 06:01 PM 4655
सैन फ्रांसिस्को, 20 जून (संवाददाता) अमेरिक के अलास्का प्रांत में केनाई प्रायद्वीप के क्रिसेंट झील में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार को अपराह्न में हुयी। यह जानकारी राज्य के सैनिकों ने बुधवार को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पैदल यात्रियों ने दुर्घटना देखी और मंगलवार को अपराह्न में सैनिकों को इसकी सूचना दी। बचाव दल एक हेलीकॉप्टर और एक फ्लोट प्लेन लेकर क्षेत्र में गया और झील में मलबा पाया, लेकिन पानी में या किनारे पर किसी के जीवित बचे होने का कोई संकेत नहीं मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^