अमित शाह ने मोरबी हादसे पर जताया गहरा दुख
30-Oct-2022 11:54 PM 4512
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मोरबी में हुए झूला पुल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री शाह ने रविवार रात एक ट्वीट में कहा, “ मैंने गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंच रहा है। प्रशासन को घायलों को तुरंत घटनास्थल पर तुरंत उपचार देने के निर्देश दिये गये हैं।” गौरतलब है कि आज शाम करीब साढ़े छह बजे मोरबी में झूला पुल के टूटने से उस पर एकत्र हुए बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गये। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^