खड़गे-राहुल ने गुजरात हादसे पर जताया शोक
30-Oct-2022 10:41 PM 4990
नयी दिल्ली 30 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में पुल हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करने और लापता लोगों की तलाश में मदद करने का आग्रह किया है। श्री गांधी ने कहा , “ गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।” श्री खड़गे ने कहा , “गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से हुई त्रासदी से गहरा दुख हुआ। मैं गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव सहायता देने और घायलों की मदद करने की अपील करता हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^