अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीकः शुक्ल
27-Nov-2023 11:06 PM 1851
शिमला, 27 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इस संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे। खुशहाली के लिए आगे बढ़ने के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण भी आवश्यक है। राज्यपाल ने सोमवार को जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह के अवसर पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। लेडी गवर्नर तथा राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^