सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू
28-Nov-2023 10:04 PM 1920
सिलक्यारा/देहरादून, 28 नवंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में बीते 12 नवंबर दीपावली के दिन से भूस्खलन के कारण फंसे 41 श्रमिकों में से अब तक चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सुरंग में गत 17 दिनों से फंसे मजदूरों को एक-एक कर बाहर निकाला जा रहा है। बाहर निकले मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस आशय से मंगलवार अपराह्न सुरंग के भीतर एक अस्थाई आपात चिकित्सा शिविर स्थापित कर दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^