अनुराग ठाकुर ने पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का किया उद्घाटन
15-Dec-2021 06:50 PM 7221
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (AGENCY) केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पहली बार आयोजित की जा रहे राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) का बुधवार को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में उद्घाटन किया। ठाकुर ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया लीग के आयोजन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया को संयुक्त रूप से बधाई दी। उन्होंने इन लीगों के महत्व के बारे में कहा, “ हमारे सभी एथलीट साल भर बहुत कठिन प्रशिक्षण लेते हैं, लेकिन एथलीटों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे प्रतिस्पर्धा का पर्याप्त अनुभव हासिल करें, अगर उन्हें भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करना है, इसलिए पूरे वर्ष एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव देने के लिए इस तरह की लीग होना महत्वपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^