दिलप्रीत की हैट्रिक से भारत ने मेजबान बंगलादेश को 9-0 से पीटा
15-Dec-2021 08:38 PM 3282
ढाका, 15 दिसंबर (AGENCY) स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को ढाका में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में मेजबान बंगलादेश को एकतरफा अंदाज में 9-0 से पीटा। दिलप्रीत ने गोलाें की शानदार हैट्रिक लगा कर भारत की इस बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 12वें मिनट में पहला गोल करते हुए न केवल टीम को 1-0 से शुरुआती बढ़त दिलाई, बल्कि बंगलादेश को दबाव में डाल दिया। वह यहीं नहीं रुके और बंगलादेशी डिफेंस में सेंध लगाते हुए दूसरे तथा तीसरे क्वार्टर में भी गोल दागे और मेजबान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। उनके दो अन्य गोल 22वें और 44वें मिनट में आए। उनके अलावा जरमनप्रीत सिंह ने 31वें और 43वें, ललित उपाध्याय ने 29वें, अक्षदीप सिंह ने 54वें, मंदीप मोर ने 55वें और उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^