अनुराग ठाकुर से श्रीमती सिंधिया ने की मुलाकात
27-May-2022 07:35 PM 2021
भोपाल, 27 मई (AGENCY) केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर से मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की खेल गतिविधियों से अवगत कराया। केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा निर्मित अधो-संरचना पर आधारित कैलण्डर का अनावरण भी किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुलकात के दौरान श्रीमती सिंधिया ने केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर को बताया कि भोपाल के निकट बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोटर्स काम्पलेक्स बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश ने खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। प्रदेश में खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ, अधो-संरचना और प्रशिक्षक उपलब्ध है। मध्यप्रदेश को स्पोटर्स हब के रूप में विकसित करना सरकार का लक्ष्य है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि बरखेडा नाथू का स्पोटर्स कॉम्पलेक्स देश का ऐसा पहला स्टेडियम होगा, जो वर्ल्ड चेम्पियनशिप के मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम की अपनी अलग अंतर्राष्ट्रीय पहचान होगी। इस माैके पर श्री ठाकुर ने मध्यप्रदेश की खेल गतिविधियों और अधोसंरचना विकास के कार्यों की सराहना करते हुए हर प्रकार सहयोग का आश्वासन दिया। श्री ठाकुर ने बरखेडा नाथू में निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्पोटर्स कॉम्पलेक्स का पीपीटी प्रेंजेन्टेशन भी देखा। बैठक में प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड मुखर्जी और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^