अफगानिस्तान में भूस्खलन से चार लोगों की मौत
17-May-2022 01:12 PM 7437
फैजाबाद, 17 मई (वार्ता/शिन्हुआ) अफगानिस्तान में बदख्शां प्रांत के यवन जिले के शोलार-ए-पायन गांव में सोमवार को भूस्खलन की जद में आने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। प्रांतीय प्रशासनिक अधिकारी मावलवी मोहम्मद अकरम अकबरी ने आज यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कल शाम हुए इस प्राकृतिक आपदा में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी इस आपदा से प्रभावित परिवारों को मानवीय सहायता मुहैया करवाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच, स्थानीय लोगों ने कहा कि इस हादसे में तीन परिवार प्रभावित हुए हैं और हताहतों की संखया अधिक हो सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^