न्यूजीलैंड में कोरोना के 9,843 नये मामले
17-May-2022 01:07 PM 3210
वेलिंग्टन, 17 मई (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,843 नये मामले सामने आये हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नये मामलों में से 3,442 मामले सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के हैं। इनके अलावा, कोरोना के 63 नये मामले देश की सीमा पर दर्ज हुये हैं। वर्तमान में न्यूजीलैंड के विभिन्न अस्पतालों में 421 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दस मरीज गहन चिकित्सा विभाग में भर्ती हैं। न्यूजीलैंड में महामारी की शुरुआत होने के बाद से 1,056,656 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद फिलहाल होम आइसोलेशन में रह रहीं प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड की सीमा 31 जुलाई से सभी पर्यटकों और वीजा धारकों के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसा पहले तय समय से दो महीने पहले ही किया जा रहा है ताकि कोविड-19 से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^