अरुण सिंह से प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों ने की मुलाकात
27-Mar-2022 11:21 PM 6982
भोपाल, 27 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रविवार को यहां पहुंचे और उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की। पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। बैठक में श्री सिंह ने बूथ विस्तारक योजना, कमलपुष्प अभियान, सेवा ही संगठन, स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान, मन की बात अभियान, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। बैठक के अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सरदेंदू तिवारी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^