'असानी' के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना: मौसम विभाग
09-May-2022 07:36 PM 8371
भुवनेश्वर, 09 मई (AGENCY) बंगाल की पश्चिम मध्य खाड़ी और उससे सटे इलाकों के ऊपर बना चक्रवात 'असानी' के अगले 24 घंटे में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यह तूफान पिछले कुछ घंटों में 16 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और यह पुरी (ओडिशा) से लगभग 610 किमी दक्षिण में केंद्रित है। इसके 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से होकर पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के सूत्रों ने कहा है कि इसके अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों में कई स्थानों पर और मयूरभंज, ढेंकनाल, कंधमाल, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^