अस्थायी नियुक्तियों से भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावाः सक्सेना
22-Nov-2024 11:44 PM 6280
नयी दिल्ली 22 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा है कि अस्थायी नियुक्ति से कर्मचारियों में जिम्मेदारी की भावना कम होती है, उनका शोषण होता है और इससे भ्रष्टाचार के बढ़ावा मिलता है।श्री सक्सेना ने शुक्रवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 702 उम्मीदवारों को नियुक्त पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा,“आज का दिन आपकी मेहनत, लगन और माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के त्याग का जश्न मनाने का दिन है।” उन्होंने कहा कि यह सही की आपने कठिन परिश्रम और प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है, लेकिन इसके पीछे आपके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि आपकी पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए आपके माता-पिता और परिजनों ने न जाने कितने त्याग किये हैं और अपनी इच्छाओं को मारा है। इसलिए आप सभी अपने परिवार के सदस्यों के प्रति भी शुक्रगुजार रहिएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^