पंजाब में आप ने तीन सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज़ की : केजरीवाल
23-Nov-2024 09:49 PM 1348
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 2013, 2015, 2020 के बाद आम आदमी पार्टी अब 2025 में दिल्ली जीतकर इतिहास रचने जा रही है। श्री केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं। चार में से तीन सीटें आप भारी बहुमत से जीत गई है। खास बात यह है कि जो तीन सीटें हम जीते हैं, यह इसके पहले हमारी सीटें नहीं थीं। यह तीनों पहली बार जीते हैं। वर्ष 2022 की आंधी में भी यह तीनों सीट हम नहीं जीते थे। वर्ष 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें दी थीं। आज पंजाब के अंदर हमारी 95 सीटें हो गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन तीनों सीटों के ऊपर भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^