अयोध्या-काशी को जोड़ने वाले ‘धर्म-पथ’ की आधारशिला रखेंगे गडकरी
29-Feb-2024 06:35 PM 3403
जौनपुर, 29 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और विष्णुवतार श्रीराम की नगरी अयोध्या को जोड़ने वाले धर्म पथ की आधारशिला रखेंगे। जिले में पहली बार "धर्म-पथ" बनाया जाएगा जो अयोध्या, वाराणसी और मिर्जापुर को जौनपुर से जोड़ेगा। इसमें हौज से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, इसके निर्माण में 3,405 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस मार्ग का निर्माण स्वयं मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे) कराएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^