भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को अपमानित करने की : अखिलेश
29-Feb-2024 08:21 PM 7638
लखनऊ 29 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। पार्टी मुख्यालय में समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में श्री यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है मगर यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए का हराएगा। तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^