अयोध्या:गैंगरेप के आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर
03-Aug-2024 07:56 PM 8413
अयोध्या, 03 अगस्त (संवाददाता) अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में नाबालिग बालिका से गैंग रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। मुख्यालय से पन्द्रह किलोमीटर दूर भदरसा टाउन एरिया में इस घटना को अंजाम दिया गया। जहां थानाध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज के निलम्बन के बाद अब सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला करके ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगा है। इससे पहले मोईद खान की बेकरी पर छापे की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी की बेकरी पर आज सहायक खाद आयुक्त ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। बेकरी को सील किये जाने के बाद उसके भीतर मौजूद सभी सामान को बाहर निकलवाया गया। यह बेकरी काफी बड़े भूखण्ड पर कब्जा करके बनवाई गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^