सांसद शशांक मणि को लोकसभा में सचेतक बनाये जाने पर देवरिया में भाजपाइयों ने किया स्वागत
03-Aug-2024 08:18 PM 4900
देवरिया,03 अगस्त(संवाददाता) उत्तर प्रदेश की देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को भाजपा संसदीय दल द्वारा लोकसभा में सचेतक बनाये जाने के बाद शनिवार को यहां आगमन पर पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें और बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिरंजन तिवारी ने कहा कि पार्टी के द्वारा सांसद देवरिया को जो जिम्मेदारी दी गयी है,उससे हम सभी काफी प्रसन्न हैं।कृष्णानाथ राय ने कहा कि श्री त्रिपाठी को जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सदन में दी गयी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करके देवरिया का मान बढ़ाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^