बांदा में सड़क हादसे में कार सवार पांच बाराती मरे
26-Feb-2022 10:48 PM 1985
बांदा 26 फरवरी (AGENCY) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के भांजे समेत पांच बरातियों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिले के कर्वी नगर से एक कार में छह लोग उरई शहर के गणेशगंज सीएमओ ऑफिस के पास बारात में जा रहे थे कि झांसी -मिर्जापुर मार्ग पर बांदा जिले में जमनी पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पहुंचने की पूर्व रास्ते में दो और युवकों की मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में गंभीर घायल शेष बचे दो लोगों को उपचार के लिये कानपुर रेफर किया गया मगर इस बीच एक और घायल की मृत्यु में हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों में दूल्हे का भांजा अल्तमस (22) के अलावा समसुल (24), टिल्लू उर्फ अनवर (22) , गुफरान (22), रिंकू (22) शामिल है। गंभीर रूप से घायल शिवदास (24) का इलाज कानपुर में किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^