बांग्लादेश में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली फुटबालर हिना, देवरिया में सम्मानित
12-Feb-2024 07:54 PM 5539
देवरिया,12 फरवरी(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी अन्तर्राष्ट्रीय फुटबालर हिना का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) प्रत्युष पाण्डेय विकास भवन में सम्मानित किया। देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासी हिना साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा 8 फरवरी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वुमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^