15-Aug-2023 08:35 PM
5219
मुंबई, 15 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड सितारों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने फैंस को बधाई एवं शुभकामना दी है।77वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सायरा बानो ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने पति और महान अभिनेता दिलीप कुमार को याद किया। सायरा बानु ने इंस्टाग्राम पर दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म कर्मा, नया दौर और लीडर की क्लिप के साथ एक वीडियो साझा किया।सायरा बानो ने अपने कैप्शन में नोट में लिखा,अमन और शांति किसी भी मुल्क को मज़बूती से बांधे रखने का काम करती हैं। दिलीप साहब का भी यही मानना था कि अगर कोई मिसाल कायम करनी ही है तो वह अमन की शक्ल में की जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उससे सीख सकें और इस सिलसिले को आगे बढ़ा सके, क्योंकि आवाम की तरक्की में ही हिंदुस्तान की तरक्की है। आप सभी को आजादी मुबारक।शाहरुख खान ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और अपने फैंस और फॉलोअर्स को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के साथ घर से समुद्र की ओर चेहरा करके पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और उनके सामने एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज देखा जा सकता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ पोज देते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'वंदे मातरम।'कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर दी स्वतंत्रता के पर्व की शुभकामनाएं दी है।इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मैं तिरंगा हूँ…… मैं प्रायः सोचता हूं कि अगर कभी हमारे तिरंगे को देशवासियों से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौक़ा मिले तो तिरंगा हमसे क्या कहेगा? स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैंने अपने इस वीडियो में हमारे राष्ट्रीय ध्वज की तरफ़ से देशवासियों को संबोधित करने का प्रयास किया है! देखिए! और शेयर करिए! सभी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! जय हिन्द! भारत माता की जय!'काजोल इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगे की फोटो लगाई साथ ही फैंस को भी इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।...////...