क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल
16-Aug-2023 03:43 PM 8821
मुंबई, 16 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी।वेलकम और वेलकम 2 के बाद वेलकम का तीसरा संस्करण बनाया जा रहा है।'वेलकम 3' का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' है। 'वेलकम 3' के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला होंगे। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है, जो कि क्रिसमस 2024 है।वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार ,संजय दत्त और अरशद वारसी की अहम भूमिका होगी।वहीं, इस फिल्म की फीमेल कास्ट में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज का नाम सुर्खियों में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^