बॉम्बे, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति
24-Jul-2023 11:45 PM 6497
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी द्रौपदी मुर्मू ने बॉम्बे और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। श्री मेघवाल के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को पदोन्नत कर बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को पदोन्नति कर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है। दोनों न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने 05 जुलाई को सिफारिश की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^