बदायूं पुलिस ने गूगल को थमाया कारण बताओ नोटिस
02-Dec-2024 08:44 PM 7567
बदायूं 02 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की बदायूं पुलिस ने पिछले 24 नवंबर को हुये कार हादसे को लेकर ‘गूगल मैप’ को कारण बताओ नोटिस दिया है। गूगल मैप की लापरवाही से हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी। फर्रुखाबाद निवासी नितिन, अजीत और अमित 24 नवंबर को तड़के गूगल मैप की मदद से कार से फरीदपुर (बरेली) जा रहे थे। मुड़ा गांव के पास रामगंगा पर अधूरा पुल होने से रास्ता बंद था, इसके बावजूद मैप पर सुचारू दिखा रहा था। तीनों युवकों ने रामगंगा नदी पर अधूरे पुल पर कार चढ़ा दी और पुल अधूरा होने पर कार पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। इस घटना ने गूगल मैप की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^