बहनों के खातों में पैसे डालने से कांग्रेस परेशान: शिवराज
16-Oct-2023 10:37 PM 2832
शहडोल, 16 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेसी आजकल बड़े ही परेशान है, कांग्रेसी कहते हैं कि, हम चुपचाप लाड़ली बहनों के खाते में पैसा डाल देंगे। चुनाव आयोग से शिकायत की जा रही है। हम पैसा डाल रहे हैं इसमें कांग्रेस को क्या दिक्कत है। कांग्रेस ने तो कभी पैसे नहीं डाले। श्री चौहान ने जिले के अंतरा में माँ कंकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख-शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने माता दर्शन के पश्चात महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। पहले 1 हजार और अब 1 हजार से बढ़ाकर 1250 कर दिए हैं और 1250 रूपए से बढ़ाकर धीरे-धीरे 3000 रूपए तक इस राशि को पहुंचाया जाएगा। तब जाकर बहनों की जिंदगी से दुख और तकलीफ दूर होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^