कांग्रेस पिछड़ी जातियों की हिमायती बनने का कर रही ढोंग: प्रहलाद
17-Oct-2023 11:52 PM 6432
जबलपुर, 17 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी जाति आधारित राजनीति नहीं की। आज कांग्रेस पिछड़ी जातियों की हिमायती बनने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस से पूछा जाए कि उन्होंने इतने सालों में आखिर पिछड़ी जातियों के लिये क्या किया है। श्री पटेल ने जिले के पाटन और बरगी विधानसभा में आयोजित ‘शक्ति सम्मेलन’ में कहा कि भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर, सुश्री उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को दिए हैं। कांग्रेस कभी जनहित के लिए सत्ता नहीं चाहती। कांग्रेसियों का मकसद सिर्फ भ्रष्टाचार करना और राजनीतिक तुष्टिकरण को हवा देना रहा है। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में नारी सम्मान के सबसे बड़े प्रतीक पुरुष हैं क्योंकि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने का ऐतिहासिक काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^