‘बैक टू विलेज’ चुनौतियों से निपटने का रास्ता दिखाता है: सिन्हा
19-Nov-2023 11:22 PM 5840
जम्मू, 19 नवंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार और सबसे महान समाज सुधारकों में से एक डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ है वह जीवन जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन के सिद्धांतों के रूप में मान्यता देना है। श्री सिन्हा ने इस महीने के ‘आवाम की आवाज’ कार्यक्रम के दौरान डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों के आधार पर न्यायसंगत और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन के संकल्प को दोहराया। बाबा साहब ने अपने भाषण के माध्यम से देश का ध्यान सामाजिक समानता की ओर आकर्षित किया था। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस पोषित लक्ष्य को साकार किया जा रहा है और रिकॉर्ड 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^