ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत के साथ अपनी किस्मत बदलना चाहेगा ईस्ट बंगाल
11-Dec-2021 06:37 PM 4251
वास्को , 11 दिसम्बर (AGENCY) रविवार को वास्को के तिलक मैदान में एससी ईस्ट बंगाल का सामना केरला ब्लास्टर्स से होना है। इस टीम के खाते में अब तक एक भी जीत नहीं आई है। अब इस टीम के सामने जीत का खाता खोलने और खुद को 2021-22 हीरो इंडियन सुपर लीग में बनाए रखने की कठिन चुनौती होगी। पांच मैचों से ईस्ट बंगाल टीम सिर्फ दो अंक हैं। दूसरी ओर, ब्लास्टर्स के पास चार मैचों से पांच अंक हैं। ओडिशा एफसी के खिलाफ ब्लास्टर्स को पिछले मैच में 2-1 से जीत मिली थी। कोलकाता की टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जमशेदपुर से ड्रा खेला था। इसके बाद इसके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। जोस मैनुएल डियाज की इस टीम ने चेन्नइयन एफसी को भी 0-0 से बराबरी पर रोका लेकिन इससे पहले और इसके बाद उसके प्रदर्शन में सुधार नहीं आया। वह अपने डिफेंस के कारण लगातार मात खाती रही।100 साल पुराने इस क्लब के लिए मुश्किल हालात बन चुके हैं क्योंकि उसके कुछ खास खिलाड़ी मसलन गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य, जैकीचंद सिंह और डारेन सिडोल चोटिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^