नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर 1-0 से जीत से ओडिशा दूसरे स्थान पर
10-Dec-2021 10:33 PM 5795
वास्को, 10 दिसम्बर (AGENCY) ब्राजीली फॉरवर्ड जोनाथस क्रिस्टिआन के गोल ने ओड़िसा एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। शुक्रवार को वास्को स्थित तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए इस लीग मुकाबले में ओडिशा एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराया। यह ओडिशा की तीसरी जीत है और उसके चार मैचों में 9 अकं हो गए हैं। लिहाजा, वो तालिका में पांचवें से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, तीसरी हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एक स्थान लुढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके पांच मैचों से मात्र चार अंक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^