20-Feb-2022 08:52 PM
2277
कोलकाता, 20 फरवरी (AGENCY) तृणमूल कांग्रेस नेता एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया।
वह 72 वर्ष के थे और कई महीने से बीमार थे।
राज्यपाल जगदीप धनकड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री पांंडे के निधन पर शोक जताया है।
श्री धनखड़ ने ट्वीट किया , “ दुखद खबर । यह जानकर काफी दुख हुआ कि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का रविवार को सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके साथ राजनीति से परे बेहतरीन संबंध और व्यक्तिगत घनिष्ठता रही। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवदेनाएं।”
सुश्री बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा , “ हमारे वरिष्ठ सहयोगी , पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। उनके साथ लंबे समय तक बेहतरीन संबंध रहे। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।”
श्री पांडे ने उत्तरी कोलकाता के बरटोला विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन चुनाव जीते। वह 2011 से माणिकतला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह ममता सरकार में उपभोक्ता मामले ,स्व-सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री रहे। पिछले साल से उन्हें बीमारी के कारण बिना विभाग का मंत्री बनाया गया था।...////...