ब्रह्मांड की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को किया लॉन्च
25-Dec-2021 09:34 PM 2416
वाशिंगटन 25 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने जेम्स वेब टेलीस्कोप को कौरोऊ फ्रेंच गुएना स्थित गुएना अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया। नासा के मुताबिक भारतीय समयानुसार शनिवार को सुबह 5:50 बजे एरियन-5 ईसीए रॉकेट के माध्यम से जेम्स वेब टेलीस्कोप प्रक्षेपित किया गया। यह धरती से 16 लाख किलो मीटर की ऊंचाई पर स्थापित होगा। वेब नासा द्वारा अब तक निर्मित सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष विज्ञान दूरबीन है। यह 6.5 मीटर के प्राथमिक दर्पण के साथ बड़ी अवरक्त दूरबीन सौर मंडल के भीतर से लेकर प्रारंभिक ब्रह्मांड में सबसे दूर देखने योग्य आकाशगंगाओं तक ब्रह्मांडीय इतिहास के हर चरण का अध्ययन करेगा। नासा के मुताबिक वेब सीधे अंतरिक्ष और समय के एक हिस्से का प्रत्यक्ष निरीक्षण करेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। यह उस युग के बारे में पता लगाएगा, जब 13.5 अरब साल पहले सबसे पहले सितारों और आकाशगंगाओं का निर्माण हुआ था। उल्लेखनीय है कि वेब एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका नेतृत्व नासा ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^