कांगो सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत
25-Dec-2021 08:06 PM 2673
किनशासा, 25 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) कांगो गणराज्य के हाउत-कातांगा के प्रांत में हुई सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार वेबसाइट ने शनिवार को चिकित्सक के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार को हुई थी। रिपोर्ट में चिकित्सक के हवाले से कहा गया, “मुर्दाघर में 15 लोगों को लाया गया है और घायलों का इलाज गहन देखभाल केन्द्र में चल रहा है।” उन्होंने बताया कि पीड़ित स्थानीय चैरिटी के सदस्य थे और दान करने के लिए लुबुम्बाशी शहर से कासेंगा जा रहे थे। मृतकों में 30 वर्ष से कम आयु के लोगों की संख्या अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक हाउत-कटांगा में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। जिसमें पिछले महीने हुए बड़े हादसे में तकरीबन 50 लोगों की मौत हुई थी और इससे अलग अक्टूबर के आखिर में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत एवं 28 लोग घायल हुए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^