बस एवं ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत
26-Jan-2024 09:47 PM 8240
गुंटूर, 26 जनवरी (संवाददाता) आंध्रप्रदेश के चिलकलुरिपेट मंडल के लिंगमगुंटला गांव में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस से ऑटोरिक्शा की टक्कर हो जाने से तीन कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 13 खेतिहर मजदूर मिर्च की फसल काटने के लिए नादेंडला मंडल के अप्पापुरम गांव आए थे और काम पूरा करने के बाद ऑटोरिक्शा में लौट रहे थे। माचेरला डिपो की एक बस, जो चिलकलुरिपेट की ओर जा रही थी, लिंगमगुंटला बस स्टॉप पर ऑटोरिक्शा से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^