बसपा,सपा,कांग्रेस के नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
16-Apr-2024 08:46 PM 8249
लखनऊ 16 अप्रैल (संवाददाता) चुनावी मौसम में आस्था परिवर्तन के मौजूदा दौर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करने वालो में बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा वर्मा (अम्बेडकरनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर विजय कुमार (कुशीनगर), बसपा के जोनल को-आर्डिनेटर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू (बांदा), सपा से पूर्व प्रदेश महासचिव दया शंकर सिंह यादव (गाजीपुर), सपा से पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह पटेल (मीरजापुर) के अलावा काग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक सिंह (बाराबंकी) समेत कई नेता शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^