जाति विशेष को नौकरी देने वाले क्या जानेंगे सबका साथ-सबका विकास : भूपेंद्र चौधरी
16-Apr-2024 08:48 PM 6230
लखनऊ 16 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि जाति विशेष को नौकरी देने वालों को सबका साथ सबका विकास की हकीकत समझ नहीं आयेगी। श्री चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर थी। सपा कार्यकाल में युवा पलायन को मजबूर हो गए थे, लिहाजा प्रदेश के युवा पहले ही सपा को नकार चुके हैं। सपा कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत तक थी। इसकी मुख्य वजह अखिलेश सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति थी, क्योंकि उस दौर में कुछ जाति-समुदाय विशेष को ही नौकरी मिलती थी। ऐसा करने वाले सबका साथ-सबका विकास की परिभाषा क्या जानेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^