बीड़ जिला में कोरोना के 64 मरीज मिले
14-Jan-2022 09:03 PM 6332
बीड़ 14 जनवरी (AGENCY) महाराष्ट्र के बीड़ जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना (कोविड-19) से 64 नए लोग संक्रमित पाये गये जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,04,028 तक पहुंच गयी। सूत्रों के अनुसार हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुयी और मृतकों की संख्या 2,842 पर स्थिर रही। इस दौरान जिले में काेरोना के 23 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 1,00,940 हो गयी। जिले में ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.02 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 2.73 प्रतिशत है। वर्तमान में जिले में कुल 253 मरीज इलाज करा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^