14-Jan-2022 08:48 PM
3330
पुणे, 14 जनवरी (AGENCY) उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा शुक्रवार को सुबह साढे आठ बजे तक छाया रहा।
रात का तापमान ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक ऊपर रहा।
पंजाब, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में कई स्थानों पर, बिहार में कुछ स्थानों पर, विदर्भ, रायलसीमा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
सौराष्ट्र,कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुजरात , पूर्वी राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाके मेरठ (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को दिन में कड़ाके की ठंड रही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिन में ठंडी रही।
तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गुरूवार को 08़ 30 बजे से शुक्रवार को 08़ 30 बजे के बीच गरज के साथ ओलावृष्टि हुई।
हरदोई, दिल्ली (पालम), सुंदरनगर में 25 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग), मंडी, अलीगढ़, बरेली, बाराबंकी, बहराइच, गोरखपुर, कूचबिहार में 50 मीटर, मेरठ, शाजापुर, बीकानेर, गंगानगर में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।
पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक , आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...