बीरेन सिंह ने मणिपुर विजन 2047 किया लांच
29-Jun-2022 11:58 PM 7349
इंफाल 29 जून (AGENCY) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार को मणिपुर विजन 2047 लांच किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मणिपुर विजन 2047 अगले 25 वर्षों के लिए राज्य के तीव्र और सतत विकास के लिए एक रोडमैप के रूप में काम करेगा। मुख्य रूप से यह राज्य के लिए विशिष्ट विकास पहल की योजना बनाने वाले सरकारी विभागों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री ने सीएम डैशबोर्ड, सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की वेबसाइट और ऑनलाइन सतर्कता सर्टिफिकेट पोर्टल का भी लोकार्पण किया। श्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में पिछले आठ महीनों में अगले 25 वर्षों में किए जाने वाले विकास कार्यों की योजना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर विजन 2047 को भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां के लोगों की जानकारी के लिए रखा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^