भागलपुर में गंगा नदी में डूबकर चार लोगों की मौत
01-Jul-2022 11:53 PM 1856
भागलपुर, 01 जुलाई (AGENCY) बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबकर चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अब्बूगंज गांव के समीप गंगा नदी में ललिता देवी अपनी दो पुत्री और अपनी तीन रिश्तेदार के साथ स्नान कर रही थी। इस दौरान ललिता देवी डूबने लगी। ललिता देवी को बचाने के क्रम में तीन अन्य भी गहरे पानी में चली गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।दो किशोरी को सकुशल बचा लिया गया जबकि अन्य चार की डूबकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान ललिता देवी,उनकी पुत्री काजल कुमारी, सुप्रिया कुमारी एवं एक रिश्तेदार साक्षी कुमारी के रुप में हुई है।ललिता देवी लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और अपनी दो पुत्री के साथ अब्बूगंज गांव स्थित एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^