13-Mar-2024 11:28 PM
5884
भोपाल, 13 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बूथ विजय अभियान आज से पूरे मध्यप्रदेश में प्रारंभ हुआ। इस दस दिवसीय अभियान के पहले दिन पार्टी के नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि विभिन्न बूथों पर पहुंचे तथा बूथ कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं।
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा राजधानी भोपाल के बूथों पर पहुंचे, वहीं प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने बडवानी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने मुंगावली, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंडला ने बूथ पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया।...////...