मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर बनेगा : यादव
13-Mar-2024 11:35 PM 6668
मंडीदीप (रायसेन), 13 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं और उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। डॉ यादव रायसेन जिले के मंडीदीप में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद रमाकांत भार्गव, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^