30-Jan-2022 11:00 PM
2589
आगरा, 30 जनवरी (AGENCY) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेतृत्व के इशारे पर आपराधिक तत्व कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियाें के पक्ष में प्रचार करने आयी स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा “ सपा मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं,उनके सपने में भगवान श्रीकृष्ण आते हैं, जबकि उनकी पार्टी को हिंदुओं व गरीबों को पलायन के लिये मजबूर करने वाले चला रहे हैं। ”
उन्होंने कहा, “ ऐसे अपराधी जो सपा का दामन थाम चुके हैं, उन्हें चेतावनी देती हूं कि भाजपा की सरकार आ रही है। ”
केंद्रीय मंत्री ने यहां जयपुर हाउस और संजय प्लेस के क्षेत्र में मतदाताओं से संवाद किया। साथ ही कुछ क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क किया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो सेवा कार्य किया, लेकिन सपा, कांग्रेस के लोगों का पता नहीं था।...////...