भाजपा की डबल इंजन सरकार में नहीं सुधरेगी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं:अखिलेश
23-Oct-2023 07:49 PM 7947
लखनऊ 23 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा है। डेंगू-मलेरिया, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज और जांच के इधर-उधर भटक रहे है। मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था न कर पाने वाली भाजपा सरकार बयानबाजी करती रहती है। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के मौंत के सही आंकड़े छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है। उत्तर प्रदेश की गरीब जनता जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^